नई दिल्ली: Weather Update. सर्दी के दस्तक आने से पहले देश में मौसम लगातार करवट बदला रहा है। वही देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है, जिससे की मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले सप्ताह में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी, तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को सचेत हो जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- केंद्रीय कर्मचारियों की आ गई मौज! DA के बाद बढ़ेगा एक और भत्ता, सैलरी में हो जाएगा इतनी इजाफा 

Jandhan account: इस खास बैंक अकांउट में मिलेंगे हर माह 3000 रूपये, फटाफट कर लें ये काम

आप को बता दें कि मौसम विभाग का कहना, कानपुर में आज भारी बारिश होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई अंतर नजर नहीं आ रहा है। वही मौसम विभाग का कहना है कि यह तापमान 25 डिग्री के आसपास बना रहेगा। आगामी 6 अक्टूबर को भी यही स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार सुबह का तापमान 24 डिग्री और दोपहर का तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। लगातार बारिश होने की भी जानकारी मिल रही है।

कानपुर समेत आसपास जिलों में ऐसा रहेगा मौमस

बताते चले की मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वही दोपहर बाद से बूंदाबांदी की शुरुआत हो गई थी और देर रात हल्की बौछारों का पड़ना शुरू हुआ और बुधवार की सुबह बारिश ने जमकर शहर भिगोया। फिलहाल आसमान में बादलों का जमाबड़ है, और ऐसे में बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने भी गंगा के मैदानी क्षेत्र में कानपुर मंडल समेत आसपास जिलों में घने बादल छाए रहने और तेज वर्षा के आसार जताए हैं।  वर्षा का यह सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा।

अभी दो-तीन तक यहां होगी बारिश

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का कहना है कि वर्तमान में चक्रवाती परिसंचरण बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों तक फैला हुआ है। इसकी वजह से इन सभी राज्यों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है। वर्षा का यह सिलसिला अगले दो-तीन दिन तक बने रहने की संभावना है।

यह खबरें भी पढ़ें