Train Ticket: चार्ट बनने के बाद भी मिल सकता है कंफर्म टिकट, बस अपनाएं ये आसान तरीका

रेलवे ने नियम बदल दिए हैं। अब चार्ट बनने के बाद भी ट्रेन छूटने से 15 मिनट पहले तक टिकट बुक किया जा सकता है। IRCTC की वेबसाइट या ऐप के "चार्ट/वैकेंसी" सेक्शन में हरे निशान वाली सीटें खाली होती हैं, जिन्हें आप बुक कर सकते हैं। अगर आपके पास वेटिंग टिकट है और आप पहले से ट्रेन में हैं, तो टीटीई से बात करके खाली सीट पर यात्रा कर सकते हैं।