Train Middle Berth Rules: रेलवे ने बताया कब और कैसे खोल सकते हैं मिडिल बर्थ, जानें नियम

रेलवे नियमों के अनुसार, मिडिल बर्थ को केवल रात में सोने के लिए ही खोला जा सकता है – इसके लिए रेलवे ने समय निर्धारित किया है : रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक मिडिल बर्थ खोलने की अनुमति है । सुबह 6 बजे के बाद रात 10 बजे तक मिडिल बर्थ को फोल्ड करके रखना होता है, ताकि लोअर बर्थ वाले यात्री को बैठने में परेशानी न हो । हालांकि, दिन में मिडिल बर्थ खोलने पर कोई जुर्माना या कार्रवाई का प्रावधान नहीं है, लेकिन यह रेलवे नियमों के खिलाफ है । अगर कोई यात्री नियम न माने और आपको परेशानी हो, तो आप टीटीई (TTE) से शिकायत कर सकते हैं या रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल कर सकते हैं ।