Categories
Hindi News

Train Fire Update: पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी, प्लेटफॉर्म पर भागते दिखे लोग

Train Fire Update: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम रेलवे स्टेशन से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. सासाराम से पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन अचानक आग का गोला बन गई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. यात्री जान बचाने के लिए भागते दिखे.

गनीमत रही कि अभी तक किसी यात्री की जान जाने की जानकारी नहीं मिली है. सूचना पर पहुंची प्रशासनिक टीमों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे राहत की सांस मिली.

क्या मानी जा रही आग लगने की वजह

सोमवार सुबह सासाराम से आरा होते हुए पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लग गई. आग की लपटें इतनी भयंकर की पास में खड़ा होना भी दुश्वार नजर आ रहा था. देखते ही देखते आग फैलती गई. प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों और रेल कर्मचारियों के बीच हड़कंप के हालात बन गए. जान बचाने के लिए लोग दाएं और बाएं भागते दिखे.

आग की लपटें और आसमान की ओर उठती धुएं की गुबार जिसने भी देखी, हर कोई हैरान रह गया. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया. रेलवे अधिकारियों की मानें तो आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है.