Sawan Lucky Plants:- सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू होने वाला है. सावन का महीना (Sawan 2026) भोलेनाथ को बहुत ही प्रिय है। सावन के महीने में लोग व्रत रखते हैं, मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं. सावन के महीने में शिव मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिलती है. सनातन धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व है. ऐसी मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव की पूजा का विशेष फल मिलता है. इस माह में भगवान का जलाभिषेक करना बहुत ही शुभ होता है. सावन माह में शिव का जलाभिषेक करने से भगवन शिव बहुत जल्द ही प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.
यदि आप सावन के महीने में अपने घरों में पौधे लगाने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुछ विशेष पौधे घर में लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है। आपने देखा होगा कि आजकल ज्यादातर घरों में पेड़-पौधे लगे हुए देखने को मिल जाते हैं. लोग हरियाली के लिए आजकल अपने घरों में पेड़-पौधे खूब लगाते हैं.
ये पौधे केवल घर की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि भी लेकर आते हैं. आइए जानते हैं कि सावन के महीने में किन-किन पौधों को लगाना शुभ माना जाता है.
बेलपत्र का पौधा
भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र का विशेष महत्व माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि घर में बेलपत्र का पौधा लगाने से शिव जी की कृपा बनी रहती है और परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहता है। सावन के महीने में इसकी पूजा का महत्व और भी बढ़ जाता है।
शमी का पौधा
इसे मां लक्ष्मी और शनिदेव दोनों से जोड़कर देखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि शमी का पौधा घर में लगाने से और इसकी नियमित रूप से पूजा करने से आर्थिक परेशानियां कम होती हैं.
तुलसी का पौधा
सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ माना गया है. ज्यादातर घरों में महिलाएं सुबह नहाने के बाद तुलसी के पौधे में जल देती हैं. इस पौधे की सावन में पूजा करने से देवी लक्ष्मी बहुत ही प्रसन्न होती हैं।
लक्ष्मणा का पौधा
लक्ष्मणा का पौधा भी सावन में लगाना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह पौधा धन और समृद्धि को आकर्षित करने वाला माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है.
पुदीना का पौधा
पुदीना पेट दर्द और अपच का इलाज है. यह 30-35 दिनों के भीतर पहली कटाई के लिए बिल्कुल तैयार हो जाता है. पुदीना के पौधे को सावन के महीने में आप अपने घर में लगा सकते हैं।
नोट:- इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. Timesbull. Com इसकी पुष्टि नहीं करता है.