Categories
Hindi News

America-Iran War: मिडिल ईस्ट में तनाव होगा खत्म! ईरान ने होर्मुज रास्ते पर कही बड़ी बात

America-Iran War Update: अमेरिका और ईरान के बीच अब पनपे हालातों में कुछ नरमी के संकेत मिल रहे हैं. उम्मीद है कि जल्द ही दुनियाभर के कारोबार को फिर से एक गुड न्यूज़ मिलने वाली है. ईरान की ओर से एक चौंकाने वाला ऐलान कर दिया गया है. ईरान ने कहा कि आगामी 30 दिन यानी एक महीने में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की तादाद फिर से पहले जैसी हो सकती है.

मतलब जंग से पहले जितने जहाज इस गलियारे से गुजरते थे, उतने फिर से गुजरने लगेंगे. इस बयान को दुनियाभर के देश राहत के रूप में देख रहे हैं. होर्मुज का रास्ता दुनियाभर के कारोबार के लिए एक मुख्य कवच है. अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध होने से दुनियाभर के देश ईंधन के संकट से जूझ रहे हैं. जिससे इकोनॉमी पर भी बुरा असर पड़ा है.

युद्धा से पहले वाली स्थिति जल्द बहाल होने की उम्मीद

तसनीम समाचार एजेंसी की तरफ से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. ईरान की तसनीम समाचार एजेंसी के अनुसार, होर्मुज को लेकर एक शुरुआती सहमति का रास्ता बनता नजर आ रहा है. हालांकि, इस दौरान ईरान से साफ कर दिया कि इस समझौते का मतलब यह नहीं होगा कि होर्मुज की स्थिति पूरी तरह युद्ध से पहले जैसी हो सकेगी.

तसनीम एजेंसी ने पश्चिमी मीडिया में चल रही उन रिपोर्ट्स को भी खारिज किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि होर्मुज में हालात पूरी तरह सामान्य होने जा रहे हैं. एजेंसी के अनुसार, संभावित समझौते का दायरा फिलहाल सीमित है.

रिपोर्ट के मुताबिक, इस समझौते के अंतर्गत 30 दिनों के अंदर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों की संख्या को धीरे-धीरे युद्ध-पूर्व स्तर तक बहाल करने की योजना पर सहमति बन रही है. ईरान का कहना है कि इस कदम से आर्थिक गतिविधियों को कुछ राहत जरूर मिल सकेगी. अंतरराष्ट्रीय शिपिंग को फिर से गति मिल सकती है, लेकिन सुरक्षा और रणनीतिक हालात अभी भी पहले जैसे नहीं माने जाएंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कुछ कहा?

इन सब के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिाय पर लिखा कि अमेरिका, ईरान और इस इलाके के कुछ और देशों के बीच एक समझौता लगभग तय हो गया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि इस डील में होर्मुज को फिर से खोलना शामिल है और इसका ऐलान भी जल्द हो जाएगा. पाकिस्तान की भी भूमिका के पीएम शहबाज शरीफ ने बताया कि उनके देश ने ईरान के नेताओं से बातचीत की है. यह बातचीत भी बहुत बढ़िया मानी जा रही है. उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच अगले दौर की बातचीत जल्द ही होने वाली है.

जानिए ब्रिटेन ने क्या कुछ कहा?

ब्रिटेन के पीएम किर स्टार्मर ने भी इसे लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में जो तरक्की हुई, वो बढ़िया बात है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि हमें एक ऐसे समझौते की जरूरत है जो इस जंग को खत्म करे और होर्मुज को फिर से पूरी तरह खोले.