Skip to content
Home Rajasthan कार से हुआ कुछ ऐसा, जिसको पढ़ने के...
Rajasthan

कार से हुआ कुछ ऐसा, जिसको पढ़ने के बाद कांप उठेगी आपकी रूह, कमजोर दिल वाले न पढ़ें

कार से हुआ कुछ ऐसा, जिसको पढ़ने के बाद कांप उठेगी आपकी रूह, कमजोर दिल वाले न पढ़ें

जयपूर: राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur) में रफ्तार का कहर देखने को मिला। बेकाबू कार ने दो अलग-अलग जगहों पर लोगों को कुचल दिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार ने पहले एमआई रोड और फिर माउंट रोड पर लोगों को कुचला। कार की तेज रफ्तार के कारण लोगों को भागने का मौका नहीं मिला।

Key Takeaways

Quick Read
  • मौके से फरार हो गया
  • घनश्याम घायल हो गया

मौके से फरार हो गया

वहीं, उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे के मृतक युवकों की पहचान दीपक (25) और उसके रिश्तेदार संजू (21) के रूप में हुई है। यह हादसा यमुना पुल पर हुआ। टक्कर लगने के बाद मोटरसाइकिल ट्रक के अगले पहिये में फंस गई और डंपर चालक भागने के प्रयास में मोटरसाइकिल को करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

घनश्याम घायल हो गया

हमीरपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राकेश सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रक के चेसिस नंबर के आधार पर मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा यूपी के पीलीभीत जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर दिया।

पुलिस के अनुसार, गजरौला थाना क्षेत्र के ढेरम मदरिया गांव में रविवार शाम एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे महेंद्र पाल (42) की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी घनश्याम घायल हो गया। हादसे के वक्त पाल अपने दोस्त घनश्याम के साथ सब्जी खरीदने कल्याणपुर नौगवा बाजार जा रहा था।

ये भी पढ़ें: भारतीय शेयर बाजार मची खलबली, कारोबार में लाल निशान में था, कुछ समय तक रहेगी जारी

Verified Source Google News www.timesbull.com ✓ Trusted
Zohaib Naseem

I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging and impactful content. My creative approach and professional expertise have helped me establish a solid reputation in the field of broadcasting and media production.