Yash Dayal Mistake: गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज यश दयाल ने एक बहुत बड़ी गलती कर दी है। जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आइए जानते हैं यश दयाल ने ऐसा क्या कर दिया है।
Yash Dayal controversy: गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज यश दयाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक ऐसी स्टोरी शेयर कर दी, जिसके चलते उन्हें काफी ज्यादा नफरत का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि यश दयाल ने अपनी स्टोरी को कुछ ही समय बाद डिलीट भी कर दिया, लेकिन इसके बावजूद लोगों ने इसका स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरु कर दिया। जिसके बाद यश दयाल ने माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने यह पोस्ट गलती से शेयर कर दी था।
यश दयाल ने लिखा की दोस्तों मैं अपनी स्टोरी के लिए माफी मांगता हूं, जो गलती से शेयर हो गई थी। कृप्या किसी भी धर्म के लिए नफरत न फैलाएं, मैं सभी धर्मों की इज्जत करता हूं। धन्यवाद।
Yash Dayal Instagram story: यश दयाल ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर किया, जिसमें एक मुस्लिम लड़का एक हिंदू लड़की को प्रपोज कर रहा होता है। लेकिन लड़के के हाथ में चाकू भी होता है। इस पोस्ट के जरिए काफी गलत मैसेज जा रहा था। जिसको लेकर सभी फैंस भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और गुजरात टाइटन्स से यश दयाल के ऊपर कड़ा एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं।
IPL 2023 के इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटन्स (जीटी) के बीच खेले गए मुकाबले में रिंकू सिंह ने यश दयाल की गेंद पर लगातार 5 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया था। जिसके बाद यश दयाल को काफी लम्बे समय तक टीम में जगह नहीं मिली थी।