Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 की शुरुआत में अब ज्यादा दिन समय नहीं बचा हुआ है लेकिन फिर भी अभी तक श्रीलंका और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीमों का ऐलान नहीं किया है।
All Teams Squad for Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 की शुरूआत में अब मात्र 6 दिन बचा हुआ है। मगर अभी तक श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप 2023 के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है। बता दें कि इस एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त को होने जा रही है। एशिया कप 2023 का पहला मुकाबला नेपाल और पाकिस्तान के बिच खेला जाएगा। वहीं इसका फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाना है। आइए जानते हैं इस एशिया कप में हिस्सा ले रही बाकी देशों की टीमों के बारे में।
यह 6 देश ले रहे हैं एशिया कप 2023 में हिस्सा
एशिया कप 2023 में कुल 6 देश हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका है। इनमें से श्रीलंका और अफगानिस्तान को छोड़कर सभी देशों ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।
2023 एशिया कप के लिए भारतीय टीम – रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा।
2023 एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम – बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, सलमान आगा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, मोहम्मद हारिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ , मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी।
2023 एशिया कप के लिए बांग्लादेश टीम – शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, मुस्तफिजुर रहमान, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन मम्हूद, महेदी हसन, नसुम अहमद, शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन , शोरफुल इस्लाम, एबादोत हुसैन और मोहम्मद नईम।
2023 एशिया कप के लिए नेपाल की टीम – रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख, भीम शर्की, कुशल मल्ला, आरिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी, प्रतीश जीसी, मौसम ढकाल, अर्जुन साउद, किशोर महतो और संदीप जोरा।