रोहित शर्मा को मिलेगी मुंबई इंडियंस की कप्तानी! हार्दिक पांड्या पर आया बड़ा अपडेट

Avatar photo

By

Vipin Kumar

Mumbai indians team: इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन खासा निराश करने वाला रहा है, जिसे अपनी सभी तीनों मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई ने पहला मैच गुजरात टाइटंस से हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स से करारी शिकस्त मिली थी। इसके बाद लगातार मुंबई इंडियंस के कप्तान मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के ऊपर सवाल उठ रहे हैं। हर कोई उनकी कप्तानी पर सवाल उठ रहा है। सोशल मीडिया पर एक बार फर रोहित शर्मा को कप्तान बनाए जाने की मांग चल रही हैं।

इतना ही नहीं हार्दिक पांड्या को मैदान से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी खूब ट्रोल किया जा रहा है। अगर किसी वजह से मुंबई इंडियंस ने उन्हें कप्तानी से हटाया तो फिर यह कमान किसे सौंपी जाएगी। अब सभी के मन में सवाल उठ रहा है कि अगला कप्तान कौन होगा।

मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन?

आईपीएल सीजन में इस बार मुंबई इंडियंस को अभी तक तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इससे हार्दिक पांड्या से हर कोई काफी निराश है, जिसकी वजह कि अभी तक वे बड़े फैसले से नहीं चौंकाया है। इसलिए अब चर्चा है कि उन्हें कप्तानी से हटाया जा सकता है।

अगर कप्तानी से उन्हें हटाया तो फिर रोहित शर्मा को कमान मिल सकती है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या ऐसी स्थिति में रोहित शर्मा कमान लेनी स्वीकार करेंगे। कुछ क्रिकेट स्पेशलिस्ट की बात करें तो शायद ही अब रोहित शर्मा टीम की कप्तानी लेना स्वीकार करेंगे।

अगर उन्होंने कप्तानी नहीं ली तो फिर टीम का अगला कप्तान कौन होगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। ऐसे में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी किसी नए चेहरे पर भी दांव लगा सकती हैं।

मुंबई ने आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले पांड्या को बनाया था कप्तान

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले गुजरात से ट्रेड कर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने का काम किया था। कुछ सूत्रों के मुताबिक, हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस से करीब 100 करोड़ रुयपे में ट्रेड किया था। इसके बाद फैंस के चेहरे पर काफी निराशा देखने को मिली। अब मुंबई इंडियंस के लगातार हारने से फैंस को लगातार निराशा झलक रही है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App