Rohit Sharma: रोहित शर्मा भारतीय टीम के सबसे सफल टी20 कप्तान हैं। मगर इसके बावजूद भी उन्हें टी20 टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
Rohit Sharma Record as Captain: रोहित शर्मा वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी होने के साथ ही साथ एक बेहतरीन कप्तान भी हैं। उनकी अगवाई में भारतीय टीम ने कई बड़ी बड़ी टीमों का हराया है। वह भारत के सबसे सफल टी20 कप्तान हैं, बतौर कप्तान उनका विनिंग 76.47 का है। वहीं एमएस धोनी और विराट कोहली का बतौर कप्तान विनिंग परसेंटेज क्रमश 56.94 और 60.00 है।
भारत के बेस्ट टी20 कप्तान
रोहित शर्मा भारत के बेस्ट टी20 कप्तान हैं, उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने कुल 51 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान भारतीय टीम को 39 मुकाबलों में जीत और मात्र 12 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। बतौर कप्तान टी20 मैचों में रोहित का विनिंग परसेंटेज 76.47 का है। भारत के बेस्ट टी20 कप्तान होने के मामले में विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने कुल 50 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान भारतीय टीम को 30 मुकाबलों में जीत और 16 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस दौरान 2 मुकाबले टाई और 2 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। इसी के साथ उनका विनिंग परसेंटेज 60 का रहा है।
वहीं भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं। धोनी की अगवाई में भारतीय टीम ने कुल 72 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान भारतीय टीम को 41 मुकाबलों में जीत और 28 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस दौरान 1 मुकाबला टाई और 1 बेनतीजा रहा है। इसी के साथ उनका विनिंग परसेंटेज 56.94 का है। बता दें कि रोहित या विराट कोई भी भारत को टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता सका है। मगर धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 जीतकर इतिहास बना रखा है।
क्यों छीनी गई रोहित से कप्तानी
रोहित शर्मा से आधिकारिक तौर पर टी20 की कप्तानी नहीं छीनी गई है। मगर पिछले साल रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम को एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप में हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद बीसीसीआई ने रोहित से टी20 की कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को सौंप दी थी। तब से लेकर हार्दिक ही टी20 टीम की कमान संभाल रहे हैं।