Rohit Sharma: भारत के कप्तान रोहित शर्मा अब अपनी पुरानी लय में वापस लौट आए हैं। भारत विरुद्ध श्रीलंका सीरीज में रोहित शर्मा ने रन बनाने शुरू कर दिए थे हालांकि बड़ी पारी तब भी नहीं आई थी पर यह शतक का सूखा अब न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए आखिरी वनडे मुकाबले में खत्म हो गया। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में मात्र 85 गेंदों में 101 रन बनाए, अपनी इनिंग में कप्तान ने 6 चौके और 9 छक्के लगाए, रोहित शर्मा इस समय भारत के तीनों प्रारूप में कप्तान है और विश्व कप 2023 भी करीब है, ऐसे में उनके पास कई रिकॉर्ड बनाने का मौका है। साल 2023 में रोहित शर्मा कौन-कौन से कारनामे कर सकते हैं हम आपको बताते हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतक बनाया है। वही वह इस सीरीज के बाद वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, वहीं पर दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा छक्के उड़ाने वाले प्लेयर। भारत के पूर्व कप्तान धोनी और विराट कोहली भी इस मामले में उनके आस पास नहीं है। वही रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई है, अब इस साल रोहित शर्मा के पास कई बड़े कारनामे करने के मौके है।
पहला बड़ा कारनामा जो रोहित शर्मा साल 2023 में कर सकते हैं वह है t20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का। इस समय यह रिकॉर्ड भारत के ही स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के नाम है उन्होंने t20 करियर में 4008 रन बनाए है, रोहित शर्मा पहले इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रह चुके हैं। ऐसे में उनके प्रशंसकों को उम्मीद है कि वह दोबारा से इस मुकाम पर पहुंचेंगे। रोहित शर्मा t20 क्रिकेट के बड़े बल्लेबाज रहे हैं, आईपीएल में भी उनका बल्ला मुंबई इंडियंस के लिए खूब गरजता है, इस साल भी आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
दूसरा बड़ा रिकॉर्ड जो रोहित शर्मा अपने नाम करना चाहेंगे, वह है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूप को मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल है जिन्होंने 533 छक्के लगाए हैं हालांकि वे संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में रोहित शर्मा के पास एक बेहतरीन मौका उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने का है। इस समय रोहित शर्मा के नाम तीनों प्रारूप को मिलाकर 513 छक्के हैं और वे क्रिस गेल से 41 छक्के दूर है। अगर रोहित शर्मा खुद को फिट रख पाते हैं और पूरा साल खेलते हैं तो निश्चित तौर पर वे इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है, वही सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी भी भारत के कप्तान रोहित शर्मा के ही नाम है उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए थे जो कि अब तक किसी भी खिलाड़ी का वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर है हालांकि किसी टीम का कप्तान रहते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के पास है। सहवाग ने टीम इंडिया का कप्तान रहते हुए 219 रनों की पारी खेली थी, वैसे तो रोहित शर्मा इससे ज्यादा रन किसी मैच में बना चुके हैं पर एक कप्तान के तौर पर उन्होंने इतने रन नहीं बनाए हैं तो उम्मीद जताई जा रही है कि वे इस साल कप्तान रहते हुए एक बड़ा दोहरा शतक लगा सकते हैं और यह रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे।