रोहित शर्मा और पांड्या नहीं इस खिलाड़ी को मिलेगी मुंबई इंडियंस की कप्तानी! जानें

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम भले ही इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है, लेकिन चर्चा आईपीएल की ज्यादा हो रही है। वैसे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत की यह आखिरी सीरीज है, लेकिन बीच में अब आईपीएल का सीजन शुरू हो जाएगा। 22 मार्च से आईपीएल की शुरुआत होने की संभावना जताई जा रही है।

इस बार आईपीएल में सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की है। इसकी वजह कि मुंबई इंडियंस ने अचानक बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था उनके स्थान पर हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया गया था।

हार्दिक पांड्या लंबे समय से चोटिल चल रहे हैं, जिनके खेलने पर संकट के बादल छाए हैं। अगर उनकी वापसी नहीं हुई तो फिर मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन होगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

हार्दिक पांड्या चोटिल

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले रोहित शर्मा को कप्तान से हटा दिया था। उनके स्थान पर गुजरात टाइटंस से ट्रेड किए गए हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान चुना गया था। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या बुरी तरह से चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इस टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया।

इसके बाद से वे लगातार चोटिल चल रहे हैं, जिन्हें भारत की किसी भी सीरीज में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर वे फिट नहीं हुए तो फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान कौन होगा।

पांड्या की गैर मौजूदगी में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी रोहित शर्मा को टीम की कप्तानी सौंपना चाहेगी, लेकिन क्या वे इसे स्वीकार करेंगे। क्रिकेट के जानकारों की मानें तो रोहित शर्मा अब मुश्किल ही कप्तानी स्वीकार कर पाएंगे।

कौन होगा टीम का कप्तान?

हिटमैन रोहित शर्मा ने टीम की कप्तान स्वीकार नहीं की तो फिर कौन मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करेगा, यह देखने वाली बात होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्य कुमार यादव को कप्तान बनाया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो फिर यह भी किसी चौंकाने वाले फैसले की तरह होगा। वैसे अभी यह कयास लगाए जा रहे हैं, आधिकारिक रूप से ऐसा कुछ नहीं है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App