Most Sixes in International Cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 483 इंटरनेशनल मैचों में कुल 553 छक्के जड़े हैं। मगर हम बात कर रहे हैं बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों के बारे में।
1. इयोन मोर्गन ( Eoin Morgan) – 233 छ्क्के
इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन के नाम बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। इयोन मोर्गन ने बतौर सबसे ज्यादा 233 छक्के जड़े हैं। वहीं मोर्गन के पूरे करियर की बात की जाए तो उन्होंने 379 मैचों में कुल 346 छक्के जड़े हैं।
2. एमएस धोनी ( Ms Dhoni) – 211 छक्के
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। धोनी ने बतौर कप्तान कुल 211 छक्के जड़े हैं। वहीं उनके पूरे करियर की बात की जाए तो उन्होंने 538 मैचों में कुल 359 छक्के जड़े हैं।
3. रिकी पोंटिंग ( Ricky Ponting) – 171 छ्क्के
ऑस्ट्रेलियाई टीम के सबसे सफल कप्तान रिकी पोंटिंग बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। पोंटिंग ने बतौर कप्तान कुल 171 छक्के जड़े हैं। वहीं उनके पूरे करियर की बात की जाए तो उन्होंने 560 मैचों में कुल 246 छक्के जड़े हैं।
4. ब्रैंडन मैक्कुलम ( Brendon McCullum) – 170 छक्के
न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान और वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार ब्रैंडन मैक्कुलम बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। मैक्कुलम ने बतौर कप्तान कुल 170 छक्के जड़े हैं। वहीं उनके पूरे करियर की बात की जाए तो उन्होंने कुल 432 मैचों में 398 छक्के जड़े हैं।
5. रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) – 150 छक्के
भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा का भी नाम बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान अब तक कुल 150 छक्के जड़े हैं और वह अभी भी कप्तान बने हुए हैं। जिस वजह से यह नम्बर और आगे बढ़ने वाला है। वहीं रोहित के पूरे करियर की बात की जाए तो उन्होंने 443 मैचों में कुल 531 छक्के जड़े हैं।