PBKS VS MI: टिम डेविड ने 200 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही, 19वें ओवर में जड़ दिए इतने रन

Avatar photo

By

Vipin Kumar

PBKS VS MI: इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 17वें सेशन का 33वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स आमने-सामने खेल रही हैं। यह मैच काफी रोमांचकारी होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमों जीत के लिए पूरी मेहनत करती नजर आ रही हैं। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन एक बार फिर फ्लॉप नजर आए। वे सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए।

इस बीच टिम डेविड द्वारा खेले गए शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं कि उनके बल्ले से निकला एक छक्का गेंदबाजों की भी नींद उड़ाता दिखा।

टिम डेविड ने 200.00 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन

मुंबई इंडियंस के टिम डेविड ने धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए 7 गेंदों पर 14 रन की पारी खेली। इसमें उनके बल्ले से एक छक्का और 2 चौके निकले। 19वां ओवर फेंक रहे सैम करन पर उन्होंने तीन बाउंड्री लगाकर स्कोर को आसमान पर पहुंचा दिया। पहले उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया।

उनके द्वारा खेले गए शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज ईशन किशन ने 8 गेंदों पर 8 रन बनाए। रोहित शर्मा 25 गेंदों पर 36 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 छक्के और 2 चौके जड़े।

सूर्य कुमार यादव ने 53 गेंदों पर 78 रन बनाए, जिनके बल्ले से 3 छक्के और 7 चौके जड़े। तिलक वर्मा ने 18 गेंदों पर 34 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 6 गेंदों पर 10 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने 1 रन बनाया और चलते बने।

पंजाब किंग्स टीम

रिले रोसौव, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह

मुंबई इंडियंस टीम

रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, जसप्रित बुमरा।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App