नई दिल्लीः इंग्लैंड टेस्ट के कप्तान बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में की ब्रेंडन मैकलम की बराबरी। इंग्लैंड टीम इस वक्त मुल्तान में टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला खेल रही है। इंग्लैंड की दूसरी पारी में कप्तान बेन स्टोक्स ने एक 41 रन अपने नाम किए हैं इस पारी के दौरान उन्होंने एक चौका और एक छक्का भी लगाया।
पाकिस्तान के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बेन स्टोक्स छक्का लगाते ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने की सूची में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकलम की बराबरी कर ली है। बेन स्टोक्स की उम्र इस वक्त मात्र 31 साल है साथ ही वह इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान भी हैं।
What a shot from Ben Stokes, just flies away for SIX. ❤️ pic.twitter.com/LiC7uHwbO5
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 17, 2020
- स्टोक्स ने किया मैकुलम की बराबरी
इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स अभी तक 88 मैचों में 107 छक्का जड़ चुके हैं। फिलहाल इंग्लैंड टीम के कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मैक्कुलम ने भी अपने टेस्ट कैरियर में 107 छक्के लगाया है।
टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पांच बल्लेबाज
1.बेन स्टोक्स, इंग्लैंड- मैच 88, छक्के 107
2.ब्रेंडन मैक्कुलम, न्यूजीलैंड, मैच 101, छक्के 107
3.एडम गिलक्रिस्ट, ऑस्ट्रेलिया, मैच 96, छक्के 100
4.क्रिस गेल, वेस्टइंडीज, मैच 103, छक्के 97
5.जैक कालिस, साउथ अफ्रीका।
- दूसरे टेस्ट मैच का अब तक का स्कोर कार्ड
दूसरी पारी में हैरी ब्रुक ने 108 रन की बहुत अहम पारी खेली है। उनके अलावा बैंन डकैत ने 79, कप्तान बेन स्टोक्स ने 41 और जो रूट ने 21 रनों का योगदान दिया। इन चार खिलाड़ियों के अलावा किसी अन्य खिलाड़ी ने दहाई का आंकड़ा तक भी नहीं पहुंच पाए।
पहली पारी में पाकिस्तान महज 202 रन पर ही सिमट गई थी। वहीं इंग्लैंड ने पहली पारी में 281 रन बोर्ड पर लगाए थे। अब इंग्लैंड की दूसरी पारी में 275 रन बनाने के बाद पाकिस्तान को एक टेस्ट मैच जीतने के लिए 354 रनों का जरूरत है।
- पाकिस्तान की प्लेइंग 11
अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (सी), मोहम्मद रिजवान (डब्ल्यूके), आगा सलमान, सऊद शकील, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, जाहिद महमूद, मोहम्मद अली, अबरार अहमद
- इंग्लैंड की प्लेइंग 11
ज़क क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (wk), जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (c), विल जैक, ओली रॉबिन्सन, जैक लीच, मार्क वुड, जेम्स एंडरस