सोशल मीडिया पर एम एस धोनी से जुड़ी एक तस्वीर काफी तेज़ी से वायरल हो रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के जॉब लेटर की है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल महेन्द्र सिंह धोनी का यह जॉब लेटर साल 2012 का है।
जॉब लेटर हुआ वायरल
इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहे महेन्द्र सिंह धोनी के जॉब लेटर के अनुसार, इंडिया सीमेंट्स में माही को वाइस प्रेसीडेंट के पद पर रखा गया है। इस लेटर में लिखा गया है कि इस पद के लिए एम एस धोनी को प्रति महीने 43 हजार रूपए मिलेंगे। साथ ही साथ, डेली भत्ते समेत अन्य खर्च को मिलाकर महेंद्र सिंह धोनी को कुल 60 हजार रूपए मिलेंगे।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
बहरहाल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही महेन्द्र सिंह धोनी के जॉब लेटर की तस्वीरों को लोगों द्वारा खूब देखा जा रहा हैं। माही के इस जॉब लेटर को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार कमेंट्स के ज़रिए अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर कर रहे हैं।सोशल मीडिया पर कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी का जॉब लेटर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
आपको बताते चलें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी मौजूदा वक़्त में इंडिया सीमेंट्स के वाइस प्रेसीडेंट हैं। इसके अलावा इंडिया सीमेंट्स के पास आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स का मालिकाना हक़ भी है।इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी पूर्व भारतीय कप्तान एम एस धोनी ही करते हैं और माही की अगुवाई वाली यह टीम आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है। अब तक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 5 बार आईपीएल के खिताब को अपने नाम किया है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के अलावा रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल की चमचमाती हुई ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया है। यही कारण है कि दोनों टीमों की फैन फॉलोइंग देखते ही बनती है।
https://www.instagram.com/p/BT0xNfjBc8a/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==