महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसा नाम बन चुके हैं जिसको सुनते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ती है। उन्होंने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को बहुत पहले ही अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनके चाहने वालों में हर दिन इज़ाफा ही होता जा रहा। रांची के राजकुमार आज अपना 42वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं जिसको लेकर उनके फैंस ने कई तरह के इंतज़ाम किए हैं। इन फैंस की बदौलत महेंद्र सिंह धोनी अपने जन्मदिन से पहले विराट अवतार में नज़र आ रहे हैं।
धोनी का विराट अवतार
भारत को 2 विश्व कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी जितने वाला यह कप्तान आज अपना 42वां जन्मदिन मनाने जा रहा है। कैप्टन कूल एम एस धोनी का जन्म आज ही के दिन साल 1981 में रांची में हुआ था और यही कारण है कि उन्हें रांची का राजकुमार भी कहा जाता है। महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर आलम यह है कि सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ चुकी है। माही का हर फैन उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए नज़र आ रहा है।
लोगों में महेंद्र सिंह धोनी के प्रति गज़ब की दीवानगी है और इसके नज़ारे हमें आईपीएल में भी देखने को मिला था। इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण में माही जब भी मैदान पर उतरते थे तो पूरा स्टेडियम खड़े होकर उनका स्वागत करता था और पूरे मैदान पर उनके नाम की गूंज सुनाई देती थी। अब उनके जन्मदिन से पहले भी कुछ ऐसे ही नज़ारे सामने आए।
दरअसल, आंध्र प्रदेश के नंदीगाम में महेंद्र सिंह धोनी के फैंस ने उनका 77 फीट का विशाल कटआउट लगाया, तो वहीं हैदराबाद में एम एस धोनी का 55 फीट का कटआउट देखने को मिला। महेंद्र सिंह धोनी के ये दोनों ही कटआउट सोशल मीडिया पर काफी ज़्यादा वायरल हो रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में एम एस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की अगुवाई करते हैं।
https://twitter.com/DHONIism/status/1676949947113959425?t=i7XxPoxy_tU3WrQzq1hdjQ&s=08