Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 की शुरुआत में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है। आइए जानते हैं क्या इस बार एशिया कप जीतने वाली टीमों की लिस्ट में कोई बदलाव होगा।
Most Wins in Asia Cup: एशिया कप 2023 की शुरुआत 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल के मुकाबले के साथ होगी। वहीं इसका फाइनल मुकाबला 17 सितम्बर को खेला जाएगा। एशिया कप की शुरुआत साल 1984 में हुई थी, तब से लेकर अब तक इसके कुल 15 सीजन खेले जा चुके हैं। इस दौरान एशिया कप में कुल 7 टीमों ने शिरकत की है। जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हॉन्ग कॉन्ग और यूनाइटेड अरब अमीरात शामिल हैं। आइए जानते हैं इस दौरान किस टीम ने कितनी बार ट्रॉफी जीती है।
सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाली टीम
एशिया कप के इतिहास में अब तक मात्र 3 टीमों ने ही ट्रॉफी जीती है। जिसमें सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाली टीम भारतीय टीम है। जिसने सबसे ज्यादा 7 बार एशिया कप की ट्रॉफी उठाई है। भारत ने साल 1984, 1988, 1991, 1995, 2010, 2016, 2018 का एशिया कप जीता है। वहीं सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाली दूसरी टीम श्रीलंकाई टीम है। जिसने अब तक कुल 6 बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। श्रीलंका ने साल 1986, 1997, 2004, 2008, 2014 और 2022 का एशिया कप जीता है। एशिया कप जीतने वाली तीसरी टीम पाकिस्तान टीम है। जिसने 2 बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। पाकिस्तान ने साल 2000 और 2012 का एशिया कप अपने नाम किया था।
बता चलें कि एशिया कप 2023 में जो 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उसमें एक नई टीम का भी नाम शामिल है। जोकि नेपाल की टीम है। जो पहली बार एशिया कप में क्वालीफाई करने में कामयाब रही है।
एशिया कप 2023 में शामिल हो रही टीमें
एशिया कप 2023 में कुल 6 टीमें शामिल हो रही हैं। जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल शामिल हैं।