नई दिल्लीः आईपीएल में सालाना बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं, जिन्हें जानकर हर कोई हैरान रह जाता है। इस बार आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले भी कई टीमों ने चौंकाने वाले फैसले लिए, जो आज भी चर्चा का विषय बने हुए हैं।
इसमें सबसे पहले नाम मुंबई इंडियंस का आता है, जिसने रोहित शर्मा को कप्तान से हटाकर तुरंत हार्दिक पांड्या को कमान दे दी। इस फैसले से फैंस में निराशा जरूरी दौड़ी, जिसे खत्म करने के लिए मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी से जुड़े लोगों को मीडिया के सामने आकर बातें रखनी पड़ी।
इससे पहले रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर(आरसीबी) ने भी ठीक ऐसा ही किया था, जिसने विराट कोहली को कप्तानी से हटा दिया था। आरसीबी की टीम फिर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी, जिसे खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इस बैंगलोर भी अपना कप्तान एक बार फिर बदल सकती है। मौजूदा समय में बैंलगोर टीम की कमान डु प्लेसिस के हाथों में है।
बैंगलोर क्या फिर बनाएगी कोहली को कप्तान ?
रायल चैलेंजर्स बैंगलोर(आरसीबी) ने पिछले आईपीएल सेशन में विराट कोहली को कप्तानी से हटाकर साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी डु प्लेसिस को कमान सौंप दी थी। उम्मीद थी कि टीम उनके नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
टीम फाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो गई, जिससे आरसीबी फ्रेंचाइजी को काफी निराशा झेलनी पड़ी। इसके बाद अब चर्चा चल रही है कि आरसीबी कप्तान बदलने पर मंथन कर रही है, जो डु प्लेसिस के लिए किसी झटके की तरह होगा। अगर ऐसा हुआ तो फिर माना जा रहा कि विराट कोहली को कप्तानी दी जा सकती है।
कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अब विराट कोहली शायद ही टीम की कप्तानी स्वीकार करेंगे। वैसे आधिकारिक तौर पर तो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह दावा किया जा रहा है।
मुंबई इंडियंस ने बनाया पांड्या को कप्तान
आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को ट्रेड कर अपनी टीम में शामिल कर सबको चौंका दिया। हद तो तब हुई जब बिना देर किए हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान भी चुन दिया, जिससे रोहित शर्मा के फैंस को करारा झटका लगा। इसके बाद सोशल मीडिया पर मुबंई को काफी बुराई झेलनी पड़ी थी।