नई दिल्लीः हार्दिक पांड्या आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से चोटिल चल रहे हैं, जिससे उनकी वापसी नहीं हो पा रही है। अफगानिस्तान से सीरीज के लिए भी हार्दिक पांड्या की वापसी नहीं हो सकी है, जिसके बाद सभी को उनके खेलने का इंतजार है। ऐसे में अगर वे फिट नहीं हुए तो फिर आईपीएल में मुंबई इंडियंस को किसी बड़े झटके की तरह होगा।
मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लेते हुए हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर अपनी टीम का कप्तान भी नियुक्त किया था। अचानक रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद मुंबई इंडियंस को कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी थी।
सोशल मीडिया पर भी फैंस ने काफी आलोचना की थी, जिसकी फैन फॉलोइंग में काफी गिरावट देखने को मिली। अब अगर हार्दिक पांड्या आईपीएल सीजन तक फिट नहीं होते हैं तो फिर मुंबई का अगला कप्तान कौन होगा, यह सबसे बड़ा सवाल सभी के मन में है।
हार्दिक पांड्या का फिट होना मुश्किल
अफगानिस्तान से सीरीज के लिए भारतीय टीम में हार्दिक पांड्या का नाम है, जिसके बाद उनके अभी भी अनफिट होने कयास लगाए जा रहे हैं। अगर वे अगले दो तीन महीने अनफिट ही रहे तो फिर आईपीएल में खेलना काफी नामुमकिन नजर आता है। अगर ऐसा हुआ तो फिर यह किसी बड़े झटके की तरह होगा।
ऐसी स्थिति में निपटने के लिए मुंबई अपनी टीम का कप्तान किसे बनाएगी, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। चर्चा तो यहां तक है कि मुंबई इंडियंस ऐसी स्थिति में रोहित शर्मा को फिर से टीम की कमान दे सकती है, लेकिन वे अब कप्तान बनना चाहेंगे।
क्रिकेट के कई जानकारों की मानें तो रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस का कप्तान बनना स्वीकर नहीं करेंगे। इसके बाद मुंबई इंडियंस के सामने बड़ी समस्या होगी, क्योंकि फिर किस खिलाड़ी परटीम दांव लगाएगी यह अभी तय नहीं है।
सूर्य कुमार यादव भी हो सकते हैं कप्तान
हार्दिक पांड्या चोट के चलते बाहर रहे और रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी ना लें तो ऐसे में कप्तान के लिए नया नाम तय किया जा सकता है। माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ऐसी स्थिति में सूर्य कुमार यादव को भी अपना कप्तान नियुक्त कर सकती है। सूर्य कुमार यादव भारतीय टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं, जो एक अच्छे बल्लेबाज भी हैं।