नई दिल्लीः भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ टी-20 सीरीज का आगाज करने जा रही है, जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। दूसरी ओर टेस्ट सीरीज से दूर रहने वाले खिलाड़ी अब आईपीएल की तैयारियों में जुट गए हैं। आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज मार्च में होना है, जिसमें 10 टीमें भागीदारी करेंगी। भारत में यह खेलों का सबसे बड़े कुंभ होता है, जिसमें दुनियाभर के खिलाड़ी शामिल रहते हैं।
दूसरी ओर इस बार आईपीएल की चर्चा कुछ फ्रेंचाइजी के चौंकाने वाले फैसलों को लेकर भी ज्यादा हो रही है। इसमें सबसे पहला नाम तो मुंबई इंडियंस के फैसले की हो रही है, जिसमें रोहित शर्मा को अचानक कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कमान दे दी। अब चर्चा है कि हार्दिक पांड्या जब तक फिट नहीं हुए तो फि टीम का कप्तान कौन होगा। ऐसे में कई सवाल हवा में तैर रहे है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
हार्दिक पांड्या के खेलने पर सस्पेंस
गुजरात टाइटंस से ट्रेड किए गए हार्दिक पांड्या के खेलने पर काफी सस्पेंस बना हुआ है, क्योंकि उन्हें चोट के चलते भारतीय टीम में भी अभी तक शामिल नहीं किया गया है। अगर वे जब तक चोटिल रहते हैं तो फिर मुंबई इंडियंस के अरमानों पर पानी फिरना तय है। ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम किसे अपना कप्तान चुनेगी, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।
आईपीएल ऑक्शन से पहले जब रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया गया था तो मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को काफी आलोचनाओं को सहना पड़ा था। मुंबई को चौतरफा आलोचना झेलनी पड़ी थी, जिसकी सोशल मीडिया पर भी फैन फॉलोइंग में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
क्या रोहित शर्मा बनेंगे कप्तान
अब सवाल उठ रहा है कि क्या मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को बनाया जाएगा। ऐसे में कुछ क्रिकेट स्पेशलिस्ट यह भी कयास लगा रहे हैं कि रोहित शर्मा शायद ही कप्तान की कमान ले सकेंगे। अगर हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा ने कप्तानी को स्वीकार नहीं किया तो फिर मुंबई इंडियंस के लिए किसी बड़े झटके की तरह होगा। सवाल है कि फिर मुंबई के पास अगला कौन सा विकल्प होगा।
इस खिलाड़ी को दी जा सकती है कप्तानी
मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन होगा, अभी ऐसे कई सवाल बने हुए हैं। वैसे तो मौजूदा स्थिति में हार्दिक पांड्या कप्तान हैं, लेकिन उनकी वापसी नहीं हुई तो फिर अगली कमान किसी सौंपी जाएगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान सूर्य कुमार यादव को भी बनाया जा सकता है।