नई दिल्लीः आईपीएल 17वें सेशन से पहले इस बार मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की काफी चर्चा हो रही है, जिसकी वजह उसके द्वारा लिए गए कुछ फैसले हैं। मुंबई इंडिंयस ने आईपीएल ऑक्शन से पहले रोहित शर्मा को कप्तानी हटाकर फैंस को करारा झटका दिया, जिसके बाद टीम को सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
इतना ही नहीं मुंबई इंडियंस ने बिना देर किए गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर लिया गया था। इससे टीम के कुछ खिलाड़ियों में मनमुटाव की खबरें सामने आई थी। अब इतना ही नहीं टीम ने हार्दिक पांड्या को कप्तान भी नियुक्त कर दिया है, जिससे हर किसी के होश उड़ गए। दूसरी ओर हार्दिक पांड्या चोटिल भी चल रहे हैं, जिसके बाद सवाल उठ रहा है कि अगर वे नहीं खेले तो फिर टीम का कप्तान किसे बनाया जाएगा।
हार्दिक पांड्या चल रहे चोटिल
आईपीएल के 17वें सीजन का पहला मुकाबला 22 मार्च को खेला जाना संभव माना जा रहा है। इससे पहले हार्दिक पांड्या फिट होते हैं तो मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे, जिनके फिट होने पर अभी कोई भी खबर सामने नहीं आई है।
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया था। अभी तक हार्दिक पांड्या के फिट होने की कोई भी खबर सामने नहीं आई है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी हार्दिक पांड्या को शामिल नहीं किया गया था। इसके बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं अगर आईपीएल तक फिट नहीं हुए तो फिर अगला कप्तान कौन होगा, जिसे जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है।
इस खिलाड़ी क मिल सकती है मुंबई इंडियंस की कमान
अगर हार्दिक पांड्या चोट के चलते आईपीएल से बाहर होते हैं तो क्या फिर रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बनाया जाएगा। कुछ क्रिकेट के जानकारों के अनुसार, रोहित शर्मा शायद ही अब टीम की कप्तानी लेना चाहेंगे।
ऐसी स्थिति में माना जा रहा है कि सूर्य कुमार यादव को टीम की कमान सौंपी जा सकती है जिनसे काफी उम्मीदें हैं। वैसे अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन ये सभी खबरें मीडिया में चल रही हैं।