नई दिल्लीः आईपीएल 17वें सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला रोहित शर्मा को अचानक कप्तानी से हटाकर सबको चौंका दिया, जिसके बाद टीम को जमीं से लेकर सोशल मीडिया तक पर खूब आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं।
इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर बड़ी संख्या में मुंबई के फॉलोअर्स भी कम हो गए हैं। दूसरी ओर टीम का कप्तान हार्दिक पांड्या को नियुक्त कर दिया गया है, जिससे कुछ खिलाड़ी भी नाराज बताए जा रहे हैं। वैसे टीम के कुछ जिम्मेदारों ने मीडिया के सामने आकर हार्दिक को कप्तान बनाने में सभी खिलाड़ियों की सहमति की बात कही है, लेकिन इस दावे में सच्चाई की हकीकत शायद हो कोई जानता हो।
हार्दिक पांड्या लंबे समय से चोट के चलते भारतीय टीम से भी बाहर चल रहे हैं, जिसके बाद उनके ठीक होने की कोई भी खबर नहीं है। अगर हार्दिक पांड्या आईपीएल सीजन तक स्वस्थ नहीं हुए तो फिर मुंबई इंडियंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा।
अभी आधिकारिक तौर पर उनके स्वस्थ होने पर कोई भी खबर सामने नहीं आई है। अब सवाल है कि हार्दिक पांड्या आईपीएल से दूर रहे तो फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान कौन होगा।
मुंबई इंडियंस का कौन होगा अगला कप्तान
गुजरात टाइटंस से ट्रेड किए गए हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने कप्तान की कमान तो दे दी, लेकिन वे अभी भी चोटिल हैं। अगर चोट के चलते हार्दिक पांड्या को आईपीएल में जगह नहीं मिली तो फिर मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन होगा, यह देखने वाली बात होगी।
क्या मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को फिर से कप्तान के रूप में आजमाएगी। कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स माना रहे हैं कि रोहित शर्मा अब टीम की कप्तानी लेना शायद ही स्वीकार करें। ऐसी स्थिति में सवाल उठता है कि टीम का अगला कप्तान कौन होगा। वैसे तो चर्चा है कि सूर्य कुमार यादव को टीम का अगला कप्तान बनाया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो फिर यह किसी हैरान करने वाले फैसले की तरह होगा।
गुजरात से ट्रेड किए गए पांड्या
मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर अपना कप्तान घोषित कर सबको चौंका दिया था। इसके बाद अब फैंस के चेहरे पर काफी निराशा देखने को मिली थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दावा किया जा रहा है कि उन्हें 100 करोड़ रुपये में ट्रेड किया गया था। इसके बाद कुछ फैंस के चेहरे पर काफी निराशा देखने को मिली, लेकिन कुछ फैंस को झटका भी लगा था।