नई दिल्लीः भारत में अब आईपीएल की तैयारियां जोरों से चल रही है, जिसे लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रशंसकों के चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है। इस बार आईपीएल कुछ खिलाड़ियों के लिए काफी खास होने जा रहा है। एक तो भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत की आईपीएल में वापसी हो सकती है, जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए छक्के और चौके मारते नजर आएंगे।
अगर ऐसा हुआ तो फिर दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी बड़ी खुशखबरी की तरह होगी। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने इस बार हार्दिक पांड्या को ट्रेड कर कप्तान बनाया है, जिसमें उनकी भी परीक्षा होनी है। वही, ऋषभ पंत की वापसी को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह दावा किया जा रहा है।
ऋषभ पंत की वापसी से टीम होगी मजबूत
विस्फोटक बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत अब जल्द मैदान पर नजर आएंगे, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है। चर्चा है कि ऋषभ पंत जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल सीजन में बल्लेबाजी करते नजर आएंगे, जो किसी बड़ी खुशखबरी की तरह होंगे।
अगर दिल्ली कैपिटल्स को ऋषभ पंत का साथ मिला तो फिर टीम काफी मजबूत हो जाएगी। आईपीएल में पंत एक बार फिट चौके-छक्के मारते नजर आएंगे। इतना ही नहीं टीम के बतौर कप्तान वे मैदान पर शानदार बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। वे चोट के चलते आईपीएल सीजन का पिछला सीजन भी नहीं खेल सके थे। इतना ही नहीं आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भी बाहर रहे थे।
सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे पंत
अपने बल्ले से तबाही मचाने वाले ऋषभ पंत उत्तराखंड में कार दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी वे पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हुए हैं, लेकिन जिम सेंटर पर बजन उठाते नजर आते हैं। आए दिन की गतिविधियों के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल करते रहते हैं।
हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान
मुंबई इंडियंस ने भी इस बार बड़ा बदलाव करते हुए हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। फ्रेंचाइजी ने आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले अचानक रोहित शर्मा को कप्तानी के पद से हटा दिया था, जिसके बाद फैंस के बड़ा झटका जरूर लगा था।