नई दिल्लीः साल 2024 का पहले महीने का आज आखिरी दिन है, जिसके बाद अब फरवरी शुरू हो जाएगी। फरवरी के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया में कई लीग भी शुरू हो जाएंगी, जहां तमाम खिलाड़ी अपना कमाल दिखाते नजर आएंगे। दूसरी तरफ अब फैंस को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।
सभी सोच रहे हैं कि कब लीग का आगाज होगा, क्योंकि इसमें दुनियाभर क्रिकेट प्रतिभाओं का जमावड़ा देखने को मिलता है। दूसरी ओर काफी दिनों से क्रिकेट से दूर चल रहे भारतीय टीम के तूफानी खिलाड़ी ऋषभ पंत की वापसी की चर्चा भी तेजी से चल रही है।
कहा जा रहा है कि ऋषभ पंत आईपीएल 17वें सीजन में वापसी कर लेंगे, जिससे फैंस का भी इंतजार खत्म हो जाएगा। वैसे अभी उनकी वापसी पर किसी ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह बात कही जा रही है।
लगातार जिम कर रहे ऋषभ पंत
भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत काफी दिनों से टीम से बाहर चल रहे हैं, जिसकी वजह सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल होना है। सभी फैंस को अब उनकी वापसी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि वे आईपीएल में इस बार वापसी कर लें, जो इन दिनों स्वस्त बताए जा रहे हैं।
हाल ही में ऋषभ ने सोशल मीडिया पर जिम करने का एक स्टोरी शेयर की है। यह स्टोरी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई है, जिसपर फैंस काफी खुशी का इजहार करते दिख रहे हैं। शेयर की गई स्टोरी में ऋषभ पंत कड़ी मेहनत करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस को ऋषभ पंत द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर काफी लाइक की जा रही है।
दिल्ली कैपिटल्स के ऑक्शन टेबल पर दिखे थे पंत
लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे ऋषभ पंत आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के ऑक्शन मेज पर देखने को मिले थे। ऑक्शन में शामिल होने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। यह वीडियो दिल्ली कैपटिल्स की ओर से ही जारी किया गया था। पंत ने वापसी को लेकर अपने स्वास्थ्य को पहले से बेहतर बताया था।
सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे पंत
विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हुए थे, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से उनका इलाज लगातार जारी है। अब वे काफी स्वस्थ नजर आ रहे हैं।