नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल पूर्व कप्तानों में गिने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अपनी बल्लेबाजी और शांत मिजाज के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल में भी खूब लाइक किया जाता है, जो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बतौर कप्तान भूमिका निभार रहे हैं।
वैसे तो उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों से सन्यास ले लिया है, लेकिन आईपीएल में अभी उनकाक धमाका जारी है। आईपीएल के 16वें सीजन के बाद चर्चा था कि वे सन्यास लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इस बीच उन्होंने अपने फ्यूचर के प्लान पर बड़ी बात कही है। धोनी फ्यूचर में क्या बनना चाहते हैं, इसे लेकर उन्होंने बड़ी बात कही है, जिसे जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
फ्यूचर में क्या करना चाहते हैं धोनी
इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छी भूमिका निभाने वाले महेंद्र सिंह ने अपने फ्यूचर प्लान को लेकर बड़ी बात कही है। एमएस धोनी ने रिटायरमेंट के बाद का ऐसा प्लान बताया कि जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
उन्होने कहा है कि वह फ्यूचर में आर्मी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। महेंद्र सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैंने इसके बारे में कभी नहीं सोचा। मैं अभी भी क्रिकेट खेल रहा हूं। आईपीएल में खेल रहा हूं। आगे उन्होंने कहा कि यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि मैं क्रिकेट के बाद क्या करूंगा। इसके साथ ही कहा कि मैं निश्चित रूप से आर्मी के साथ कुछ और समय बिताना चाहता हूं, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों से मैं ऐसा करने में सक्षम नहीं रहा हूं।
चेन्नई को जिताए इतने टूर्नामेंट
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम के लिए किसी वरदान की तरह साबित हुए हैं। इतना ही नहीं धोनी की कप्तानी में कई युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपना करियर बनाया। इसमें चाहें ऋतुराज गायकवाड़, दीपक चाहर, शिवम दुबे जैसे प्लेयर्स इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं, जो आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी धमाल मचाते दिख रहे हैं।
सीएसके में यह खिलाड़ी शामिल
एमएस धोनी (कप्तान), मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जड़ेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।