क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए 2023 का साल क्रिकेट करियर के लिहाज़ से अच्छा रहा। वह सालों से आईपीएल में खेलने का इंतज़ार कर रहे थे, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में उनका यह इंतज़ार ख़त्म हुआ और उन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए अपना डेब्यू किया। आईपीएल ख़त्म होने के बाद अर्जुन के एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
वीडियो देख अर्जुन को किया गया ट्रोल
अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल के दौरान भी अपने खेल के अलावा दूसरी गतिविधियों की वजह से भी चर्चा में रहे। ऐसे में अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसके बाद फैंस उनकी ट्रोलिंग कर रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महान खिलाड़ी सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलकर अपनी कार की तरफ जा रहे हैं। उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं।
इसी दौरान फोटोग्राफर उनकी फोटो खींचने के लिए उन्हें रुकने को कहते हैं। फोटोग्राफर के रोकने पर अर्जुन तेंदुलकर फोटो खिंचवाने के लिए खड़े हो जाते हैं और इसके बाद फोटोग्राफर से कहते है ‘झाले कढ़ले’। हम आपको बता दें कि मराठी में इस शब्द का मतलब होता है कि ‘हो गया क्या’। यानी कि अर्जुन तेंदुलकर फोटोग्राफर से पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने अर्जुन की फोटो खींच ली।
लेकिन मज़ेदार बात यह है कि जिन्हें मराठी समझ में नहीं आती वो लोग अर्जुन द्वारा बोली गई इस लाइन को किसी और दिशा में ही लेकर चले गए। उन फैंस को ये लगा की अर्जुन गाली दे रहे हैं और एटीट्यूड दिखाते हुए फोटो खिंचवाने से मना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में आप फैंस की यह प्रतिक्रया देख सकते हैं।
https://www.instagram.com/reel/CoxAxJqDdAV/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==