Solar Panel Update: क्या बारिश में सोलर पैनल पर बिजली गिरती है? एक्सपर्ट्स से जानें पूरी सच्चाई और बरसात में सुरक्षा के टिप्स

गर्मियों की शुरुआत के साथ सोलर पैनल की मांग बढ़ जाती है, लेकिन मानसून आते ही लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या घर की छत पर लगे सोलर पैनल बिजली को आकर्षित करते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोलर पैनल खुद बिजली को अपनी ओर नहीं खींचते क्योंकि ये सिलिकॉन, कांच और एल्युमिनियम जैसी सामग्री से बने होते हैं, जो बिजली को आकर्षित नहीं करते । हालांकि, तेज आंधी-तूफान के दौरान बिजली गिरने पर वोल्टेज सर्ज सोलर सिस्टम के उपकरणों को नुकसान पहुंचा सकती है । इसलिए, सोलर पैनल की सही अर्थिंग और सर्ज प्रोटेक्शन डिवाइस लगवाना बेहद जरूरी है ताकि बिजली के झटकों से अन्य उपकरण सुरक्षित रहें ।