
Sawan Upay 2026:- भगवान शिव को सावन का महीना (Sawan 2026) बेहद ही प्रिय माना जाता है. श्रावण महीना भोलेनाथ को बहुत ही ज्यादा प्रिय है. कहते हैं कि सावन के महीने में सच्चे मन से शिव जी की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. सावन के महीने में भगवान शिव और मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। सावन के महीने में पड़ने वाले सभी सोमवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक पर शिव-शक्ति जी की विशेष कृपा बरसती है। हिन्दू धर्म में मान्यता है कि इस माह में भोलेनाथ अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं.
ऐसे में यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं और आप पैसे की दिक्कतों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सावन में किए गए ये 5 आसान उपाय आपकी किस्मत को बदल सकते हैं. इन उपायों को करने के लिए आपको अधिक खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
कब से शुरू हो रहा सावन का महीना (Sawan Date 2026)
श्रद्धालुओं के बीच सावन शुरू होने की तारीख को लेकर भ्रम देखने को मिल रहा है. पंचांग के अनुसार, सावन का यह पावन महीना 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगा. इस बार सावन महीने में 4 सोमवार पड़ने वाले हैं.
पहला सोमवार: 3 अगस्त 2026
दूसरा सोमवार: 10 अगस्त 2026
तीसरा सोमवार: 17 अगस्त 2026
चौथा सोमवार: 24 अगस्त 2026

हर सोमवार शिवलिंग पर चढ़ाये जल व दूध
सावन के महीने में पड़ने वाले सभी सोमवार को सुबह स्नान के बाद शिवलिंग पर जल, कच्चा दूध और बेलपत्र अर्पित करें. ऐसा करने से भोलेनाथ काफी खुश होते हैं और धन की बाधाएं दूर होती हैं।
मछलियों को गोलियाँ खिलाएँ
किसी भी नदी, तालाब, कुएँ में जाकर आटे की गोलियाँ मछलियों को खिलाएँ। जब तक यह काम करें, मन ही मन में भगवान शिव का ध्यान करते रहें।
रोज गंगाजल मिलाकर घर में छिड़कें
गंगाजल में जल मिलाकर पूरे घर में छिड़काव जरूर करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा हटती है और सकारात्मकता बढ़ती है.
शाम के समय रोजाना दीपक जलाये
हर शाम शिव जी के सामने सरसों का तेल या फिर घी का दीपक जलाएं. यह उपाय आर्थिक संकट से राहत दिलाता है.
शिवजी को सफेद चीजें चढ़ाएं।
ऐसी मान्यता है कि सोमवार को सफेद चावल, दूध, दही या मिश्री शिवलिंग पर चढ़ाएं. इससे लक्ष्मी का वास होता है.

धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाए
– नियमित रूप से शिवलिंग पर जल से चढ़ाएँ।
– प्रातः और सायं शिव जी के दरिद्रतानाश मन्त्र का जाप करें.
– मंत्र होगा – “ॐ दारिद्रय दुःख दहनाय नमः शिवाय”
भाग्य को मजबूत बनाने के उपाए:-
– शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और सुगंध अर्पित करें.
– यथाशक्ति “नमः शिवाय” का जाप करें.
– शिवलिंग पर स्पर्श करके रुद्राक्ष की माला धारण करें।
– शिवजी के प्रति अपनी पूर्ण निष्ठा बनाए रखें।
