Categories
Hindi News

RR Vs GT: रद्द हुआ दूसरा क्वालीफाई मुकाबला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट, जानिए सबकुछ

IPL 2026 Qualifier 2, GT vs RR: आईपीएल का 19वां सेशन अब आखिरी मोड़ पर पहुंच गया है. आरसीबी ने तो शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल का टिकट ले लिया है. अब 29 मई को होने वाले मैच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. इस दिन गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने होंगी. जीत के सात ही खिताबी जंग का टिकट मिल जाएगा.

यह मैच न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाना है. मैच से पहले फैंस के मन में सवाल पनप रहा कि अगर बारिश के चलते मैच रद्द हुआ तो फिर कौन से टीम फाइनल में पहुंचेगी. मैच से जुड़ी जरूरी बातें नीचे समझ सकते हैं.

रद्द हुआ मैच तो कौन पहुंचेगा फाइनल में

आईपीएल के इस सेशन का आखिरी व खिताबी मुकाबला 31 मई को खेला जाना है. आरसीबी तो पहले ही फाइनल मैच में पहुंच चुकी है. लेकिन अब सवाल बना हुआ है कि अगर गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने वावला क्वालीफायर मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है.

ऐसे में अगर मैच में बारिश हुई और एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी, तो मैच रद्द कर दिया जाएगा. मैच के रिजल्ट के लिए न्यूनतम 5-5 ओवर का खेले जाना जरूरी है. अगर यह भी संभव नहीं हो पाया तो मैच रद्द करना पड़ेगा.

IPL के नियमों के मुताबिक, मैच रद्द होने पर लीग स्टेज की पॉइंट्स टेबल के आधार पर विजेता तय किया जाएगा. गुजरात टाइटंस लीग स्टेज में दूसरे स्थान पर रही थी, जबकि राजस्थान रॉयल्स चौथे नंबर पर थी. इन सभी चीजों को देखते हुए रद्द होने की स्थिति में गुजरात टाइटंस को फाइनल का टिकट मिल जाएगा.

जानिए कैसा रहेगा न्यू चंडीगढ़ का मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 28 से 29 मई की सुबह यानी मैच के दिन तक चंडीगढ़ और आसपास के हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है. इसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.

फैंस के लिए राहत की बात है कि शुक्रवार शाम तक मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना जताई गई है. हालांकि मैच के दौरान बारिश का होना मुश्किल माना जा रहा है. शाम में तापमान भी 35 डिग्री से घटकर करीब 28 डिग्री तक पहुंच सकता है.