Royal Enfield 350cc: Gear Position Indicator फ्री में मिलेगा, जानें किन बाइक्स में होगा अपडेट

Royal Enfield अपनी 350cc सीरीज की कुछ बाइक्स में Gear Position Indicator (गियर पोजीशन इंडिकेटर) फीचर बिल्कुल फ्री में लगा रही है । यह अपडेट Classic 350, Meteor 350, Hunter 350 और Goan Classic 350 के लिए उपलब्ध है, खासकर अगस्त 2025 के बाद बनी उन बाइक्स के लिए जिनमें पार्ट्स सप्लाई की कमी के कारण यह फीचर फैक्ट्री से नहीं दिया गया था । इंस्टॉलेशन VIN (Vehicle Identification Number) के आधार पर किया जाएगा और यह कंपनी के किसी भी सर्विस सेंटर पर निःशुल्क उपलब्ध है ।