सड़क पर पड़ी इन 5 चीजों को गलती से भी न उठाएं, वरना घर में आ सकती है नकारात्मक ऊर्जा

सड़कों पर चलते हुए हमें अक्सर ऐसी चीजें दिखाई देती हैं जो हमारा ध्यान खींच लेती हैं। कुछ लोग इन्हें भाग्य का संकेत मानकर उठा लेते हैं, तो कुछ लापरवाही से। लेकिन हिंदू मान्यताओं और वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ वस्तुओं को उठाकर घर लाना शुभ नहीं माना जाता है। ये चीजें नकारात्मक ऊर्जा, किसी के दुर्भाग्य या टोटके से जुड़ी हो सकती हैं। सोचिए जरा, जो चीज किसी ने जानबूझकर सड़क पर रखी है—क्या आप उसे अपने घर ले जाना चाहेंगे?