Realme P4s Lite: 20,000 रुपये से कम में आ सकता है यह बजट स्मार्टफोन, जानें संभावित स्पेसिफिकेशंस

Realme अपनी P4 सीरीज में एक बार फिर नया फोन जोड़ने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि हाल ही में Realme P4R को भारत में लॉन्च करने के बाद कंपनी जल्द ही Realme P4s Lite पेश कर सकती है । 91mobiles की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, इस कथित बजट स्मार्टफोन का मॉडल नंबर, स्टोरेज वैरियंट और कलर ऑप्शन सामने आए हैं । अगर आप 20,000 रुपये से कम कीमत में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक दिलचस्प विकल्प बन सकता है।