Post Office Monthly Income Scheme – ₹15 Lakh पर हर महीने ₹9,250 कमाएं, जानें पूरा गणित और नियम

अगर आप अपनी बचत को ऐसी जगह लगाने का प्लान कर रहे हैं, जहां निवेश सुरक्षित रहने के साथ ही रिटर्न भी शानदार मिले, तो पोस्ट ऑफिस स्मॉल सेविंग स्कीम आपके काम आ सकती है। इनमें एक है पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) , जो रेग्युलर इनकम की गारंटी देती है। इसमें सिर्फ एक बार निवेश (One Time Investment) करना होता है और अगले महीने से ही पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है।