Personal Loan Consolidation: क्या मर्ज करना चाहिए कई लोन को एक में? जानें फायदे, नुकसान और सही फैसला कैसे लें

कई बैंक और NBFC आजकल लोन कंसोलिडेशन की सुविधा दे रहे हैं, जिसमें आपके सभी छोटे पर्सनल लोन को मिलाकर एक नया लोन दिया जाता है और आपको हर महीने सिर्फ एक EMI भरनी होती है । हालांकि, यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता । अगर नए लोन पर ब्याज दर पुराने से कम है, तो यह आपकी ब्याज लागत को कम कर सकता है, लेकिन अगर ब्याज में ज्यादा अंतर नहीं है तो प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन चार्ज और प्रीपेमेंट शुल्क आपकी बचत को खत्म कर सकते हैं । कम EMI देखकर फैसला न करें, क्योंकि बैंक अक्सर लोन की अवधि बढ़ाकर EMI कम करते हैं, जिससे आपको लंबे समय तक ज्यादा ब्याज देना पड़ता है ।