Categories
Hindi News

Pakistan Attack: आत्मघाती हमले से दहला पाकिस्तान, 23 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल, जानें

Pakistan Attack: पाकिस्तान में एक बार फिर आत्मघाती हमले से दहल उठा. रविवार सुबह पाकिस्तान के क्वेटा में चमक फाटक के पास सैन्य कर्मियों को लेकर जा रही जफर एक्सप्रेस ट्र्रेन को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया गया. इस भयंकर हमले में 23 लोगों की मौत हो गई. इसमें 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं.

कई लोगों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. हमला करने में बलूच लिबरेशन आर्मी की साजिश बताई जा रही है. इस संगठन के मजीद ब्रिगेड के एक आत्मघाती ने हमला कर पाकिस्तान को दहला दिया. विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी पाकिस्तान जलकर पूरी तरह से राख हो गई. इतना ही नहीं, ट्रेन के आसपास के घरों और खड़े वाहनों को भी घना नुकसान पहुंचा है.

प्रभावित इलाके में भारी पुलिसबल तैनात

पाकिस्तान के क्वेटा में घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. जहां राहत-बचाव कार्य जारी है. सुरक्षाबलों ने पूरे प्रभावित इलाके की घेराबंदी कर ली है. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया है. यहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है.

बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता ने मीडिया को बयान जारी कर इस फिदायीन हमले की जिम्मेदारी ली है. बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच के अनुसार, संगठन की सुसाइड अटैक यूनिट ‘मजीद ब्रिगेड’ ने इस हमले को अंजाम दिया है. ये ट्रेन क्वेटा कैंट से पाकिस्तानी सेना के जवानों को लेकर जा रही थी, जिसे निशाना बनाकर ये धमाका किया गया.

इस ऑपरेशन से संबंधित विस्तृत जानकारी, साथ ही हमले के परिणामस्वरूप दुश्मन को हुए नुकसानों के बारे में जल्द ही मीडिया को एक आधिकारिक बयान में जानकारी दी जाएगी.