One Time Option Scheme: आंध्र प्रदेश सरकार ने दिया OPS चुनने का मौका, जानें किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

आंध्र प्रदेश सरकार ने कुछ पात्र कर्मचारियों को One Time Option के तहत पुरानी पेंशन योजना (OPS) चुनने का अवसर दिया है । यह सुविधा उन कर्मचारियों को मिलेगी जिनकी भर्ती का नोटिफिकेशन 1 सितंबर 2004 से पहले जारी हुआ था और जो CPS (Contributory Pension Scheme) के दायरे में आते हैं । साथ ही, 1 सितंबर 2004 या उसके बाद नौकरी शुरू करने वाले कुछ कर्मचारियों को भी शर्तों के तहत OPS का विकल्प मिल सकता है । यह ऑप्शन सिर्फ एक बार (One-Time) दिया जाएगा और इसका लाभ सिर्फ निर्धारित पात्रता वाले कर्मचारी ही उठा सकेंगे ।