NHAI Rajmargyatra App: अब घर बैठे बनेगा डिजिटल लोकल टोल पास, जानें कौन कर सकता है आवेदन और क्या है प्रक्रिया

ऐप DigiLocker और VAHAN से जानकारी लेकर GIS आधारित वेरिफिकेशन करेगा और पात्रता की पुष्टि के बाद लोकल पास जारी करेगा । पास बनने के बाद संबंधित टोल प्लाजा से पूरे महीने अनलिमिटेड सफर किया जा सकता है । इसकी शुरुआत दिल्ली के मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा (UER-II) से हुई है और आने वाले महीनों में इसे देशभर के अन्य टोल प्लाजा पर लागू किया जाएगा ।