New vs Old Tax Regime: प्रॉपर्टी बेचते समय कौन सा नियम है बेहतर? जानें Indexation का पूरा गणित

अगर आप इस साल अपनी पुरानी प्रॉपर्टी (मकान, जमीन या फ्लैट) बेचने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो सिर्फ टैक्स रेट देखकर फैसला न करें। कई मामलों में पुराना नियम (20% टैक्स + Indexation) आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, जबकि कुछ मामलों में 12.5% बिना Indexation वाला विकल्प बेहतर साबित हो सकता है। खासकर जिन लोगों ने प्रॉपर्टी 22 जुलाई 2024 या उससे पहले खरीदी है, उन्हें दोनों ऑप्शन की तुलना जरूर करनी चाहिए ।