Naga Chaitanya And Sobhita Dhulipala Engaged: साउथ इंडस्ट्री के फेमस सुपरस्टार नागा चैतन्य ने आखिरकार अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड शोभिता धुलिपाला संग सगाई कर ली है। कपल की इंगेजमेंट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रही हैं। सुबह से ही मीडिया इंडस्ट्री में ये खबर छाई थी कि साउथ इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार आज सगाई कर सकते हैं और अब तस्वीरें सबके सामने हैं।

कपल ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर ये अनाउंसमेंट भी कर दी है कि अब वे एक-दूसरे के हो चुके हैं। जहाँ काफी सालों से कपल के डेटिंग की खबरें वायरल होती रहती थीं। ऐसे में इन तस्वीरों ने ये साफ़ कर दिया है कि एक्टर और एक्ट्रेस बीते काफी समय से एक-दूसरे के साथ हैं और अब इन्होनें शादी के बंधन में बंधने का डिसीजन लिया है।

 

“>August 8, 2024


बताते चलें कि एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की ये दूसरी शादी है। इससे पहले वे सामंथा से शादी कर चुके हैं लेकिन दोनों का तीन साल पहले तलाक हो गया। ऐसे में तीन सालों के बाद नागा चैतन्य ने दूसरी शादी का फैसला लिया। मीडिया में छाई रिपोर्ट्स के अनुसार मानें तो, शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य साल 2022 में एक-दूसरे के संग नजर आये थे। इसके बाद से ही खबरें वायरल हो रही हैं कि कपल एक-दूसरे को डेट कर रहा है। कपल से कई बार इस बारे में पूंछा भी गया लेकिन उन्होंने चुप रहना सही समझा था। इसके बाद अब एक्टर ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग सगाई करके सही के प्रश्नों का उत्तर दे दिया।