Categories
Hindi News

KKR vs MI: कोलकाता के रंग में भंग डालने उतरेगी मुंबई इंडियंस, चेक करें संभावित प्लेइंग इलेवन

KKR vs MI Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) यानी आईपीएल का 65वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस (KKR VS MI) के बीच खेला जाएगा. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. मैच काफी रोमांचकारी होने की संभावना है. मुंबई इंडियंस इन दिनों खराब दौर से गुजर रही है, जो प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है.

5 बार आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस लीग स्टेज के आखिरी मैचों को जीतने के लिए पूरी कोशिश करती नजर आएगी. कोलकाता और मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन कैसी रह सकती है, इससे जुड़ी जरूरी बातें नीचे डिटेल जान सकते हैं.

कैसी रहेगी पिच?

कोलकाता के ईडन गार्डन की पिच कैसी रहेगी, यह बड़ा सवाल बना हुआ है. वैसे इस स्टेडियम की पिच सपाट है. शुरुआती ओवर में तूफानी गेंदबाजों को स्विंग मिलता है. कुछ ओवर के खेल के बाद यह काफी फ्लैट हो जाती है. इसमें आसानी से थ्रू द लाइन शॉट लगाए जा सकते हैं. जैसे कि पिछले कुछ मैचों में भी देखने को मिला था.

यही वजह है कि मैच में हाई-स्कोरिंग मुकाबले होते हैं. इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है. पॉवरप्ले में तेज शुरुआत मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी.

जानिए कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग प्लेइंग इलेवन

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी.

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, रेयान रिकल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, विल जैक्स, शार्दूल ठाकुर, जसप्रित बुमराह, अश्वनी कुमार, अल्लाह गजनफर.

वहीं अगर मुंबई इंडियंस पर नजर डालें तो इस समय टीम में संतुलन नहीं नजर आ रहा है. नमन और तिलक को छोड़ दिया जाए तो उनके अलावा बाकी सभी प्लेयर्स खराब फॉर्म में चल रहे हैं.