Mulank 1 Sunday Remedies: अगर आपकी जन्मतिथि 1, 10, 19 या 28 है तो रविवार को करें ये 5 उपाय, बरसेगी सूर्य देवता की कृपा

अंक ज्योतिष के अनुसार अगर आपकी जन्मतिथि किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 है, तो आपका मूलांक 1 होता है और इसके स्वामी ग्रह सूर्य हैं । रविवार का दिन मूलांक 1 वालों के लिए सबसे शुभ माना जाता है । इस दिन सूर्य देवता को जल अर्पण करना, बड़ों का आशीर्वाद लेना, दान करना (तांबा, मसूर दाल या लाल कपड़ा), व्रत रखना और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना - ये 5 उपाय अत्यंत लाभकारी हैं । इन उपायों से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, कॉन्फिडेंस और मान-सम्मान बढ़ता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है ।