Motorola Edge 70 Max: पहली सेल में मिलेगा ₹10,000 तक का डिस्काउंट, 7100mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 के साथ कल से होगी शुरू

Motorola ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Max लॉन्च कर दिया है । यह फोन 7,100mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट के साथ आता है । 6.8-इंच का QHD+ एक्सट्रीम एमोलेड डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है । फोन की कीमत 8GB+256GB वेरिएंट के लिए ₹54,999 और 12GB+256GB वेरिएंट के लिए ₹59,999 है । 20 जुलाई से Flipkart और Motorola.in पर बिक्री शुरू हो रही है । ₹5,000 के बैंक डिस्काउंट और ₹5,000 के एक्सचेंज बोनस के साथ फोन ₹44,999 तक की प्रभावी कीमत पर मिल सकता है ।