
Monsoon Alert:- देश के ज्यादातर राज्यों में तेज बारिश (Monsoon Update) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने देश के 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान (Heavy Rain Alert) को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर संभावित निम्न दबाव क्षेत्र के गठन के प्रभाव से, आगामी 7 दिनों के दौरान पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वर्षा गतिविधियों में वृद्धि होने की आशंका जताई गई है.
मौसम विभाग ने आगामी 6–7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों, पश्चिम-मध्य भारत तथा दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश गतिविधियाँ अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 15 जुलाई को ओडिशा में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिाश को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है.
बिहार के मौसम की बात करें तो मानसून पूरी तरह सक्रिय है. IMD ने 15 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है. कई जगहों पर तेज बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. तो आईये जानते हैं कि कल 15 जुलाई को देश के किन – किन राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
किन राज्यों में होगी बारिश?
मौसम विभाग ने 15 से 17 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
दिल्ली-NCR में होगी बारिश (Delhi Heavy Rain Alert)
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अगले 5 दिनों के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। 15 जुलाई को बादल छाए रहेंगे, लेकिन फिलहाल बारिश की कोई आशंका नहीं है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि 16 जुलाई को आंशिक बादल छाए रहेंगे, बारिश का फिलहाल अनुमान नहीं जताया गया है.
मौसम संबंधी चेतावनी
मुख्य बिंदु
(i) उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर संभावित निम्न दबाव क्षेत्र के गठन के प्रभाव से, आगामी 7 दिनों के दौरान पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वर्षा गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। 14 एवं 15… pic.twitter.com/Mttm1qvRSL
“>July 14, 2026
उत्तर प्रदेश का मौसम (UP Weather Update)
उत्तर प्रदेश में 15 जुलाई के लिए भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ, फतेहपुर, रायबरेली, कानपुर, इटावा, जालौन, बांदा, आगरा, ओरैया और हमीरपुर में भारी बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है.
बिहार में होगी बारिश (Bihar Weather Update)
बिहार में भीषण बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, भागलपुर, कटिहार, पुर्णिया, सहरसा, बेगुसराय में मध्यम बारिश हो सकती है। पटना में कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिमाचल प्रदेश में बारिश की चेतवानी (Himachal Weather Update)
राज्य में पूरे हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट है। शिमला, सुंदरनगर, बिलासपुर, नेरी, शिमला, कुफरी, हमीरपुर और ताबो में आंधी-बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
इन राज्यों में बारिश की चेतवानी
– मौसम विभाग ने 14 से 17 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में बारिश होने की संभावना है।
– मौसम विभाग ने 14 से 16 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश; और 14 से 15 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में कुछ जगहों पर तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है.
– 14 से 18 जुलाई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में बारिश होने की संभावना है।
– 14 से 17 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
– 16 से 20 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में काफी ज़्यादा या बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है।
– 15 से 20 जुलाई के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में; 14 से 20 जुलाई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में; और 14 से 17 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
