Maruti Suzuki YMC – टेस्टिंग के दौरान नई 3-लाइन इलेक्ट्रिक MPV दिखी, जानें इसका डिज़ाइन

कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki इस साल देश में कई नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर सकती है । इन्हीं में से एक है नई 3-लाइन वाली इलेक्ट्रिक MPV, जिसे YMC कोडनेम दिया गया है । Maruti Suzuki की इस इलेक्ट्रिक MPV को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, और उम्मीद है कि यह गाड़ी 2026 के अंत तक देश में लॉन्च हो जाएगी । इसकी टेस्टिंग तेजी से जारी है, जो दर्शाता है कि कंपनी इस मॉडल को बाजार में उतारने की पूरी तैयारी कर रही है।