
नई दिल्लीः मिडिल ईस्ट (Middle East) में फिर से पनप रहे तनाव के बीच अमेरिका में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. अमेरिका के माउंटेन होम एयरफोर्स में आयोजित एयर शो के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. हादसा भी ऐसा जिसे देखकर हर कोई हैरान में है. अमेरिकी EA-18G ग्राउलर लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकराकर नीचे गिर गए.
इसके बाद एयरबेस को तुरंत लॉकडाउन कर दिया गया. पूरे इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है. आसमान में दोनों फाइटर जेट्स की टक्कर इतनी भयंकर थी की परखच्चे उड़े गए और आग लगते हुए नीचे गिरे. एक रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे का शिकार हुए विमान अमेरिकी नौसेना/वायुसेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले दो EA-18G ग्राउलर (Growler) फाइटर जेट्स थे, जो F-18 हॉरनेट का ही एक उन्नत इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर वेरिएंट हैं.
अधिकारियों ने दी बड़ी जानकारी
अधिकारियों ने बताया कि दोनों लड़ाकू विमान एयरबेस से करीब दो मील दूर जाकर गिरे हैं. अभी इमरजेंसी दल घटना स्थल पर मौजूद है जिसने हादसे की जांत का काम शुरू कर दिया गया है. हवा में टूटे विमान, लेकिन चमत्कारिक रूप से बचे चारों क्रू मेंबर्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है.
कैसे करतब दिखाते वक्त दोनों विमान आपस में टकरा जाते हैं और उनके टुकड़े हवा में बिखर जाते हैं. इस घटना को किसी चमत्कार के रूप में भी देखा जा रहे हैं. लड़ाकू विमान जलकर पूरी तरह खाक हो गए.
