IPL 2026 Update: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) अब आखिरी दौर की तरफ जा रहा है, जहां सभी खिलाड़ी एड़ी से चोटी तक जोर लगा रहे हैं. बीते दिन शनिवार को पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच रोमांचकारी मैच खेला गया. हालांकि, यह मैच पंजाब किंग्स ने 7 विकेटों से अपने नाम किया.

मैच में एक ऐसा वाकया भी सामने आया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मौका था जब सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर गेंदबाजी कर रहे थे. इस दौरान लखनू सुपर जायंट्स के विकेटकीपर ऋषभ पंत से उनकी गेंद पर कैच छूट गया, जिसके बाद अर्जुन तेंदुलकर का रिएक्शन वायरल हो रहा है. आप देख सकते हैं कि अर्जुन तेंदुलकर कुछ बोलते नज़र आ रहे हैं.

अर्जुन तेंदुलकर नहीं कर सके कोई कमाल

इस सीजन में अर्जुन तेंदुलकर को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने का मौका मिला, लेकिन कोई कमाल नहीं कर सके. कुल 5 रन ही बना सके. जबकि गेंदबाजी में शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले ओवर में सिर्फ 4 रन लुटाए. उनका यह ओवर और भी बढ़िया साबित हो सकता था. अगर ऋषभ पंत विकेट के पीछे कैच लपक लेते तो अर्जुन तेंदुलकर का हौसला काफी बढ़ जाता है.

पंजाब की पारी के सातवें ओवर में अर्जुन ने लेग स्टम्प के आसपास शॉर्ट गेंद फेंकी, जिस पर प्रभसिमरन सिंह पुल शॉट खेलने गए. गेंद उनके ग्लव्स से लगकर विकेटकीपर पंत के बाईं ओर गई. पंत ने डाइव लगाकर गेंद को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बॉल हाथ से छूट गई. इस दौरान पंत खुद से काफी नाराज दिखे, वहीं अर्जुन तेंदुलकर काफी निराश नज़र आए.

फिर इस कैच छूटने का लाभ उठाते हुए प्रभसिमरन ने 39 गेंदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 69 रन की तूफानी पारी खेली. फिर अर्जुन ने ही 15वें ओवर में प्रभसिमरन को आउट कर लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अपना पहला विकेट हासिल कर सके.

अर्जुन तेंदलुकर ने दिए कितने रन

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने अपने कोटे के 4 ओवर में 36 रन दिए. जबकि उन्हें एक विकेट भी मिला. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाने का काम किया.

टीम की ओर से जोश इंग्लिस ने 44 गेंदों पर 72 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत (26 रन, 21 गेंद) के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन जोड़े और टीम को शुरुआती झटकों से उबारा.