CTET का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे देखे सबसे पहले अपना रिजल्ट

By

Latest News

CTET केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी इसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर देख सकते हैं। CTET परीक्षा 21 जनवरी 2024 को आयोजित की गई थी। जिसमें लगभग 84 प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।

सीबीएसई द्वारा सीटीईटी की अनंतिम उत्तर कुंजी 7 फरवरी 2024 को जारी की गई थी। बोर्ड द्वारा आपत्तियों की समीक्षा के बाद सीटीईटी परिणाम के साथ अंतिम उत्तर कुंजी और कट ऑफ अंक भी जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा परिणाम के बारे में सभी विवरण देख सकते हैं।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

सीटीईटी परिणाम कैसे जांचें?

CTET 2024 परिणाम जांचने के लिए आप इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

सबसे पहले आपको CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।

होमपेज पर, “CTET जनवरी 2024 रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।

यह लिंक रिजल्ट जारी होने के बाद ही एक्टिव होगा.

नया पेज खुलने पर आपको अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

Login इन” बटन पर क्लिक करें।

आपका CTET परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

इसमें आपका नाम, रोल नंबर, श्रेणी, प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति आदि जैसी जानकारी शामिल होगी।

आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

Latest News के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App