ITR e-Verify: रिफंड पाने के लिए सिर्फ ITR भरना काफी नहीं, जानें 6 आसान तरीके और कितने दिनों में करना है e-Verification

अगर आपने ITR फाइल कर दिया है और रिफंड का इंतजार कर रहे हैं, तो e-Verification करना उतना ही जरूरी है जितना ITR भरना। ई-वेरिफिकेशन के बिना आयकर विभाग आपके रिटर्न की प्रोसेसिंग शुरू नहीं करता, जिससे रिफंड में देरी होती है और डेडलाइन निकलने पर ITR को इनवैलिड माना जा सकता है । आपको ITR फाइल करने के 30 दिनों के भीतर e-Verification करना होता है । आप Aadhaar OTP, Net Banking, Bank Account EVC, Demat Account EVC, Digital Signature Certificate (DSC) या Bank ATM के माध्यम से घर बैठे ही कुछ मिनटों में e-Verification पूरा कर सकते हैं ।